Press "Enter" to skip to content

नमोनगर में बारिश का कहर या प्रशासन की अनदेखी? सड़कें बनीं जलाशय, रहवासी परेशान, प्रदेश प्रवक्ता ने उठाया मामला / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर की नमोनगर कॉलोनी में बारिश के बाद जलभराव ने रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। सड़कें पानी से लबालब हैं और कई जगह घरों के सामने पानी जमा होने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। रहवासियों का कहना है कि यह कोई तालाब या नदी नहीं, बल्कि नमोनगर में रहने वाले लोगों की रोजमर्रा की जमीनी हकीकत है।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पानी की निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों और खाली प्लॉटों में जमा हो जाता है। रहवासियों के अनुसार रेलवे स्टेशन क्षेत्र का पानी भी इसी तरफ से होकर गुजरता है, जिससे समस्या और गंभीर हो जाती है।

इसके अलावा नमोनगर की मुख्य सड़क के दोनों ओर नालियों का निर्माण नहीं होने से पानी की निकासी नहीं हो पाती। बारिश के दौरान सड़कें जलमग्न होने के साथ ही घरों के सामने पानी भर जाता है, जिससे लोगों को घरों से निकलने में भी परेशानी होती है।

रहवासियों का आरोप है कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन नगरपालिका प्रशासन की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया गया। मंगलवार को प्रदेश प्रवक्ता धौर्यवर्धन शर्मा ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से नमोनगर के जलभराव का मुद्दा उठाते हुए प्रशासन से जल्द पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की।

रहवासियों ने मांग की है कि क्षेत्र में नालियों का निर्माण कर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि हर बारिश में लोगों को जलभराव और नारकीय हालात का सामना न करना पड़े।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!