,

कुएं पर सो रही 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर लकड़बग्घे का हमला, डंडे से पीटकर बचाई जान / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के मोहनपुरा परिच्छा के पास कुएं पर सो रही 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला दुस्सा बाई पर गुरुवार को अचानक लकड़बग्घे ने हमला कर दिया। हमले से महिला बुरी तरह घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार, महिला ने हमले के दौरान हिम्मत नहीं हारी और हाथ में डंडा लेकर लकड़बग्घे का मुकाबला किया। महिला ने डंडे से वार कर लकड़बग्घे को मार गिराया। हालांकि संघर्ष के दौरान महिला के शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

परिजन घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और जंगली जानवरों से सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।