शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में छह पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत चार निरीक्षकों और दो उप निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
आदेश के अनुसार अग्निनाश कुमार राठौर को पुलिस लाइन से थाना प्रभारी फिजिकल, कुपाल सिंह राठौड़ को थाना प्रभारी फिजिकल से पुलिस लाइन, संजय सिंह किरार को पुलिस लाइन से थाना प्रभारी खनियाधाना और अरुण प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से थाना प्रभारी नरवर बनाया गया है।
इसी तरह उप निरीक्षक कुसुम गोयल को चौकी प्रभारी खोड़ से थाना प्रभारी बामोरकला तथा उप निरीक्षक संजय लोधी को थाना प्रभारी बामोरकला से चौकी प्रभारी खोड़ पदस्थ किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देने के निर्देश दिए हैं।







Be First to Comment