शिवपुरी। शहर के टेकरी क्षेत्र में सहायता केंद्र से लगे लाहोटी कॉम्प्लेक्स स्थित फैशन एम्पोरियम में अज्ञात बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया। बदमाशों ने दुकान की शटर तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन सामान चोरी करने में सफल नहीं हो सके।
दुकान संचालक विजय कुमार जैन (67) ने बताया कि 12 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। 13 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे उनका बेटा अनुज दुकान खोलने पहुंचा। ताले खोलने के बाद शटर ऊपर नहीं उठी। देखने पर शटर ऊपर की तरफ से टूटी हुई मिली।
सूचना मिलते ही विजय कुमार जैन मौके पर पहुंचे। मिस्त्री की मदद से शटर उठाकर दुकान के अंदर जांच की गई तो कपड़ों सहित पूरा सामान सुरक्षित मिला। इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी के प्रयास की शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







