शिवपुरी। इंसान खाने के बिना कुछ दिन रह सकता है, लेकिन पानी के बिना एक दिन भी गुजारा करना बहुत मुश्किल है। वार्ड नंबर 32 सईसपुरा, ढ़ीमर मोहल्ला और कोली मोहल्ला के लोग पिछले 27 साल यानी 324 महीने और 9855 दिनों से पानी की बूंद-बूंद के लिए मोहताज हैं। यह स्थिति तब है जब यहां पर नल का कनेक्शन भी है और उसका बिल भी आ रहा है, नहीं आ रहा है तो इन नलों में पानी। इसके लिए जिम्मेदार एजेंसी है प्रशासन क नगर पालिका विभाग जिसमें बार-बार गुहार लगाने के बाद भी कोई इनकी पीड़ा सुनने को तैयार नहीं है। मंगलवार को वार्डवासी जनसुनवाई में पहुंचे और सीएमओ शैलेश अवस्थी को आवेदन दिया। यहां से फिर उन्हें आश्वासन मिला कि जल्द ही नल ाआएंगे। रहवासी अनूप शाक्य, संजय शाक्य, जीवनलाल शाक्य, राजू शाक्य, अजय बाथम आदि ने बताया कि यहां वर्ष 1994 से पानी नहीं आ रहा है। जब सिंध जलावर्धन की लाइन आई तो लगा कि पानी मिल जाएगा। इसका कनेक्शन लेने के लिए हम पर पिछले 24 सालों का बकाया भी निकाल दिया गया जबकि पानी आ नहीं रहा था। कनेक्शन चाहिए था तो हमने किस्तों में पुराने बिल के रुपये जमा करना भी शुरू कर दिया। एक महीने सिंध का पानी आया और फिर अब दो महीने से पानी आना बंद हो गया है। जैसे-तैसे हर दिन पानी की व्यवस्था करते हैं।

324 महीनों से बूंद-बूंद के लिए तरस रहे रहवासी, नल में पानी नहीं फिर भी बिल आ रहा पूरा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News





Be First to Comment