शिवपुरी कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे एक बुजुर्ग की अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई। बुजुर्ग के पास से मिला आवेदन जिला कलेक्टर के नाम था, जिसमें गैस कनेक्शन को कोलारस से बदरवास ट्रांसफर कराने की मांग की गई थी।
आवेदन में बुजुर्ग ने बताया था कि वह ग्राम सड़बू तहसील बदरवास के निवासी हैं और उज्ज्वला योजना के तहत घरेलू गैस कनेक्शन क्रमांक 7084640101 कोलारस का है। सिलेंडर भरवाने के लिए कोलारस जाना पड़ता है, जिससे परेशानी होती है।
मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।







Be First to Comment