Press "Enter" to skip to content

बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र की जवाहर कॉलोनी निवासी बलराम कुशवाह ने अपने मझले बेटे हितेन्द्र पर परिवार को परेशान करने, पैसों की मांग करने, विवाद और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पिता का आरोप है कि 11 अगस्त को घर से लौटने पर पत्नी शीला और बेटा घर पर नहीं मिले। उन्होंने बेटे पर मां को अपने साथ ले जाने का संदेह जताते हुए पुलिस से पत्नी की तलाश और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

बलराम कुशवाह के मुताबिक, उन्होंने 12 अगस्त को एसपी को आवेदन दिया था। कार्रवाई नहीं होने पर 18 अगस्त को देहात थाने में दोबारा आवेदन देकर बेटे की तलाश, मां को सुरक्षित वापस लाने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। लगाए गए आरोपों की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!