शिवपुरी। तहसील के पटवारी ळलका-32 छोटी बामौर के पटवारी ने किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने के एवज में किसानों से 200 रुपए प्रति फार्म की अवैध वसूली की है। किसानों ने पटवारी का पैसे लेते हुए वीडियो बनाया है। मामले में संबंधित हल्का पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। किसानों से अवैध वसूली को लेकर खनियांधाना तहसीलदान ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। खनियांधाना तहसील के छोटी बामौर हल्का-32 के किसान जगदीश गोस्वामी, महेश प्रसाद गोस्वामी, ओमप्रकाश गोस्वामी और सुदामा प्रसाद गोस्वामी किसान सम्मान निधि के फार्म भरकर जमा करने के लिए पटवारी के पास गए थे। किसानों का कहना है कि पटवारी ने फार्म भरने के 200 रुपए की मांग रख दी। सम्मान निधि के लिए उस वक्त मजबूरन 800 रुपए की रिश्वत देनी पड़ी।

छोटी बामौर पटवारी का वीडियो सामने आया, सम्मान निधि के लिए ले रहे 200 रुपए / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- शिवपुरी के सईसपुरा मीट मार्केट में पड़ोसियों के बीच विवाद, चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल / Shivpuri News
- संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप: सुनवाई नहीं होने पर महिला ने लगाई सीएम हेल्पलाइन, अब शिकायत वापस लेने का दबाव / Shivpuri News
- शादी में शामिल होने आई महिला के जेवर और नकदी लेकर रिश्तेदार फरार, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 40 वर्षीय महिला को रौंदा, मौके पर मौत / Shivpuri News
- सेवा का ‘शीतल’ जज्बा: प्याऊ के साथ शुरू हुई बेजुबानों की फिक्र, अग्रवाल महिला संगठन की शानदार पहल! / Shivpuri News





Be First to Comment