शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में बिलुखो के जंगल में शनिवार को भैंसें चराने गए चरवाहों को चार बदमाश मिल गए और टैरर टैक्स की मांग रख दी। पुलिस ने एक चरवाहे की रिपोर्ट पर मुरैना के बदमाश व उसके तीन साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
फरियादी कल्याण गुर्जर निवासी ग्राम रामपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने तीन अन्य साथी चरवाहों के संग शनिवार को भैंसें चराने बिलुखो के जंगल में गया था। यहां मुरैना के बदमाश कल्ली गुर्जर अपने तीन साथियों के साथ मिला और धमकाने लगा कि पांच-पांच हजार रुपए लेकर आओ, नहीं तो जान से खत्म कर देंगे। धमकी मिलने के बाद चरवाहे जंगल से लौटकर आए और सुभाषपुरा थाने में मामले की सूचना दी। पुलिस ने कल्ली गुर्जर सहित उसके तीन साथियों पर केस दर्ज कर लिया है। बदमाशों पर हथियार होने की बात सामने आ रही है, लेकिन पुलिस हथियारों की बात से इनकार कर रही है। वहीं पुलिस कल्ली गुर्जर की हिस्ट्री तलाशी कर रही है।

मुरैना के बदमाशाें की शिवपुरी में धमचक, चरवाहों से मांगा टैरर्र टैक्स / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment