Press "Enter" to skip to content

रंगदारी केस मे जेल में बंद जयकुमार रजक की मौत / Shivpuri News

 

शिवपुरी। रंगदारी केस में गिरफ्तारी के बाद जेल में बंद युवक की संदिग्ध परस्थियों में मौत हो गई। ऐसा बताया जा रहा है कि युवक को किसी कीड़े ने काट लिया जिस कारण उसकी हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार शिवपुरी-पोहरी दर्रोनी तिराहा िस्थत प्लॉट पर 14 सितंबर को जबरन कब्जा करने व रंगदारी को लेकर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। चारों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। इन्हीं में जयकुमार रजक भी शामिल थे, जिसे जेल में किसी कीड़े ने काट लिया। लंगड़ाते हुए बाहर निकला और शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती हुआ। उसके बाद ग्वालियर ले गए जहां पांच दिन भर्ती रहने के बाद गुरूवार को उसकी मौत हो गई।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!