शिवपुरी के इंदरगढ़ गांव में मंगलवार को हुई एक युवक की हत्या के मामले में बुधवार की देर रात जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने मृतक नारद जाटव के परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने कहा, “इस असामयिक निधन का समाचार बहुत दुखद है।”
मंत्री ने ये भी बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने घटना का संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिवार की हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 4 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक भी परिवार को प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि बुधवार को सीएम डॉ. मोहन यादव ने ट्विटर पर शोक व्यक्त करते हुए इस राशि की घोषणा की थी।
अराजकता और क्रूरता के लिए कोई स्थान नहीं- ऊर्जा मंत्री
पीड़ित परिवार से मिलते हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा, “मध्यप्रदेश सरकार ऐसी घटनाओं को लेकर पूरी तरह गंभीर है। पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। प्रदेश में अराजकता और क्रूरता के लिए कोई स्थान नहीं है। हम हर परिस्थिति में नागरिकों की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए परिवार को दुख सहन करने की शक्ति देने की कामना की।
ये है पूरा मामला
शिवपुरी के इंदरगढ़ गांव में मंगलवार शाम रास्ते को लेकर हुए विवाद के दौरान नारद जाटव की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड का आरोप सरपंच और उसके परिवार पर है। मामले में पुलिस ने सरपंच, उसकी पत्नी और बेटे सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे प्रद्युम्न सिंह तोमर: मंत्री ने सहायता राशि का चेक दिया, लाठी से पीटपीटकर की थी हत्या / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 6 निरीक्षक-उप निरीक्षकों के तबादले / Shivpuri News
- कुएं पर सो रही 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर लकड़बग्घे का हमला, डंडे से पीटकर बचाई जान / Shivpuri News
- सहायता केंद्र से लगे लाहोटी कॉम्प्लेक्स में फैशन एम्पोरियम को बनाया निशाना, शटर तोड़ी लेकिन चोरी में नाकाम रहे बदमाश / Shivpuri News
- बस संचालकों ने एसपी से लगाई गुहार: ईको, थ्री-व्हीलर और टैक्सियों के अवैध संचालन पर रोक की मांग / Shivpuri News
- नमोनगर में बारिश का कहर या प्रशासन की अनदेखी? सड़कें बनीं जलाशय, रहवासी परेशान, प्रदेश प्रवक्ता ने उठाया मामला / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment