Press "Enter" to skip to content

बोरबेल में फंसा सांप, घायल हुआ: तीन सर्प मित्रों ने मिलकर एक घंटे मशक्कत कर सुरक्षित बाहर निकाला / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास कस्बे के बाइपास पर बोरवेल में फंसे 6 से 7 फीट के सांप को तीन सर्प मित्रों ने मशक्कत के बाद निकाला। इसके बाद सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। बता दें कि सर्प मित्रों को बोरवेल में फंसे सांप को निकालने में तेल की मदद लेनी पड़ी।

जानकारी के मुताबिक आज बुधवार की शाम खलक सिंह कुशवाह अपने खेत पर पहुंचे थे। जहां उन्हें बोरवेल में एक सांप फंसा हुआ दिखाई दिया था। सांप लगातार निकलने का प्रयास कर रहा था। लेकिन वह निकल नहीं पा रहा था। खलक सिंह कुशवाह ने इसकी सूचना सांप का रेस्क्यू करने बाले सर्प मित्र निखिल चंदेल और दिनेश चंदेल और प्रमोद केवट दी थी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर तीनों सर्प मित्रों ने बोरवेल में फंसे सांप को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया था। सांप घायल भी हो चुका था। सांप को निकालने के तेल का सहारा भी लेना पड़ा था। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सांप को जैसे तैसे बाहर निकाला जा सका था। इसके बाद सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!