शिवपुरी: जिले के पिछोर विकासखंड के ग्राम वीरा गांव में इलाज करने बाले दो फर्जी डाक्टरों पर शिकंजा कसते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनकी दुकानों को सील करने की कार्यवाही की है। मौके पर स्वास्थ्य विभाग की को दोनों फर्जी डॉक्टरों के पास बडी मात्रा में दवाएं व रोगियों की भीड देखने को मिली थी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पवन जैन ने बताया कि कलेक्टर शिवपुरी रविन्द्र कुमार चौधरी को जन सुनवाई के माध्यम से पिछोर विकासखंड के ग्राम वीरा में फर्जी डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की शिकायत प्राप्त हुई थी।
जिस पर खुद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा अपने नेतृत्व में एक चिकित्सकीय दल का गठन किया गया। जिसमें जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. संजय ऋषीश्वर और एएसओ आईपी गोयल को सम्मिलित किया गया।
डॉ. पवन जैन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज शुक्रवार को पिछोर अनुविभाग के ग्राम वीरा में संजीव राय व सुब्रत बंगाली की दुकानों पर छापेमार कार्यवाही की। जिसमें दोनों ही फर्जी चिकित्सकों की दुकानों पर स्वास्थ्य सेवाएं संचालित होते हुए पाई।
जिसमें दुकानों पर बडी मात्रा दवाओं की उपलब्धता और रोगियों की भीड़ देखने को मिली। ग्राम वीरा में स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे दोनों की डॉक्टरों पर न तो कोई डिग्री मिली और न ही मध्य प्रदेश उपचार अधिनियम 2011 के अंतर्गत क्लिनिक संचालन की स्वीकृति प्राप्त हुई। जिस पर दोनों डॉक्टरों की दुकानों को सील कर जांच की जद में ले लिया गया है।

संजीव राय व सुब्रत बंगाली की फर्जी डाक्टरों की दुकानें सील: झोलाछाप डॉक्टर की दुकान पर लगी थी मरीजों की भीड़ / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment