शिवपुरी में सिंध नदी में आए उफान के चलते 8 लोग गुरुवार शाम टापू पर फंस गए। इसकी सूचना केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया तक पहुंच गई। केंद्रीय मंत्री ने तत्काल शिवपुरी कलेक्टर को निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस, प्रशासन सहित एसडीईआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रात में ही मोर्चा संभाल लिया। टापू पर फंसे सभी 8 लोगों को आज शुक्रवार को एसडीईआरएफ की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया हैं।
जानकारी के मुताबिक भड़ौता-रन्नौद मार्ग रेशम माता मंदिर के पास सिंध और गुंजारी नदी के बीच बने टापू पर गुरुवार की देर शाम कुछ राहगीर दोनों नदियों के बीच बने टापू पर नदियों का जलस्तर बढ़ने के चलते फंस गए।
टापू पर फंसे लोगों ने इसकी सूचना फोन कर परिजनों तक पहुंचाई थी। देर रात परिजनों के जरिए सूचना प्रशासन तक पहुंची थी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस, प्रशासन सहित एसडीईआरएफ की टीम ने डेरा डाल लिया था। सिंध नदी में तेज बहाव और टापू की ऊंचाई के चलते रात में रेस्क्यू संभव नहीं हो सका था। लेकिन आज शुक्रवार की सुबह 6 बजे से टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद टापू पर फंसे सभी 8 लोगों को बोट के जरिए सुरक्षित वापस लाया गया।
ये लोग फंसे थे
अजीत पुत्र राजेश केवट (14) भड़ौता, करण पुत्र कल्याण केवट (13) निवासी भड़ौता, पवन पुत्र बलवीर दांगी (23) निवासी देहरदा गणेश, केपी पुत्र पंचम सिंह गुर्जर (20) भड़ौता, रवि पुत्र जगदीश दांगी (18) निवासी देहरदा गणेश, नासिर पुत्र अब्दुल हलीम (22) निवासी खनियाधाना, विवेक पुत्र प्रेम खटीक (22) निवासी खनियाधाना, साहिल पुत्र शाहरुख (17) निवासी खनियाधाना

टापू पर फंसे 8 लोगों का रेस्क्यू: सिंध नदी का जलस्तर बढ़ने पर दो नदियों के बीच टापू पर अटके थे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- प्रतिभाओं का सम्मान, स्वर्णिम भविष्य का आह्वान, पाल बघेल समाज ने किया समाज की 200 प्रतिभाओं का सम्मान / Shivpuri News
- बगीचा मंदिर में पूजा को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; आधा दर्जन से अधिक घायल / Shivpuri News
- मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत / Shivpuri News
- बिजली बिभाग की लापरवाही: करंट लगने से दो गायों की मौत, किसान को 1.20 लाख का नुकसान / Shivpuri News
- खोड़ बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला, ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने 9 बाइक और जनरेटर रौंदा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment