शिवपुरी: जिले के बदरवास जनपद के बडोखरा तालाब फुल होने से तालाब में जाने वाला पानी गरेला गांव में भरने लगा हैं। जिससे ग्रामीणों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई हैं। गांव में पानी घुसने से गांव की गलियां पानी से लबालब भर गई हैं साथ ही ग्रामीणों के घरों में पानी भर गया हैं।
बता दें कि गांव में जलभराव से हालात बहुत ही खराब हो गए हैं। ग्रामीण सहित उनके बच्चे घर के सामान सहित मवेशियों को बचाने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। इसके कुछ वीडियों भी सामने आये हैं। बता दें 2022 में बड़ोखरा तालाब के फूट जाने से कई गावों में पानी भर गया था। यही वजह हैं कि ग्रामीण दहशत के साए में हैं।
जानकारी के मुताबिक़ बदरवास क्षेत्र में पिछले दो दिनों से अच्छी बारिश हो रही हैं। इसके चलते बडोखरा तालाब भी फुल हो गया हैं। इसके बावजूद ईश्वरी, मांगरौल और हाइवे सहित अन्य क्षेत्र का पानी नाले से बहकर बडोखरा तालाब तक पहुंच रहा हैं।
तालाब फुल होने के चलते बारिश का पानी तालाब में समा नहीं पा रहा हैं। इसी के चलते बारिश के पानी ने गरेला गांव की ओर अपना रुख कर लिया हैं। बारिश का पानी गरेला गांव में भरने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा हैं। ग्रामीणों के घरों में पानी भरने से उन्हें नुकसान भी हुआ हैं। ग्रामीण अपने सामान सहित मवेशियों को बचाने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं।
2022 में फूट चुका हैं 17 करोड़ की लागत से बना तालाब
गीतखेड़ा गांव के पास बडोखरा तालाब का निर्माण जल संसाधन विभाग 2017 में 17 करोड़ रुपये की लागत किया गया था। हालांकि, साल 2022 की बारिश का पानी भरने से 17 करोड़ की लागत की लागत से बना तालाब पानी के दबाव को नहीं झेल पाया था। तालाब की पार फूट जाने से पांच गांव में पानी भर गया था। यहां प्रशासन को गीतखेड़ा गांव को खाली कराना पड़ा था। यही वजह है ग्रामीणों में तालाब के फुल होने से दहशत हैं।

बडोखरा तालाब हुआ फुल, गांव में भरा पानी: सामान सहित मवेशियों को बचाने में जुटे ग्रामीण, 2022 में फुट गया था तालाब / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment