शिवपुरी: जिले के नरवर के मोहिनी बांध से दोआब नहर और फीडर केनाल में शनिवार को विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने बांध के गेट पर पूजा अर्चना कर नहर में पानी छुड़वाया। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों किसानों के साथ अधिकारी उपस्थित रहे। बता दे की नहर में पानी छोड़ने की मांग को लेकर विधायक रमेश प्रसाद खटीक किसानों के साथ कुछ दिन पहले कलेक्टर से मिले थे जिस पर कलेक्टर ने डेम से पानी छोड़ने के आदेश दिए थे।
आज शनिवार को मोहिनी सागर बांध की दोआब ,फीडर केनाल एवं आरबीसी नहर खुलवाने सैकड़ों की संख्या में किसान मोहनी बांध पर एकत्र हुए। पहले फीडर केनाल बाद में दोआव नहर और आरबीसी नहर के गेट खोल कर नहर में पानी छोड़ा गया। इस नहरों के खुलने से नरवर तहसील के 23 गांव के किसानों को अब धान की पौध लगाने के लिए पानी मिलेगा।
इन गांवों को मिलेगा लाभ
दोआब नहर एवं आरबीसी नहर से कई गांव जुड़े हैं जिनमें मगरौनी, डोंगरपुर, पनानेर, खिरिया, कैरूआ, देवरीखुर्द, सिमिरिया, इमलिया, ढिगवास, पारागढ़, कांकर, फूलपुर, हतेड़ा, बनियानी, बिची, राधापुर, मिहावरा, कैखोदा, मोहनगढ़, रमजीपुर, खडौआ, खेड़ा, पलायछा और अन्य गांव भी शामिल हैं इन गांवों के किसानों की लगभग कई हजार भूमि की सिंचाई दोआब नहर एवं आरबीसी नहर से होती है किसानों ने धान की पौध लगा ली थी, जो अब पानी के अभाव में सूख रही है कुछ किसान पानी के अभाव में अपने खेतों में धान की फसल नहीं लगा पा रहे थे अब वह पौध लगा सकेंगे।

मोहनी बांध से नहरों में छोड़ा गया पानी: विधायक ने बांध के गेट पर पूजा-अर्चना की; कम वर्षा के चलते किसान हो रहे थे परेशान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment