शिवपुरी: जिले की कोलारस थाना पुलिस ने 1 लाख रूपए की स्मैक के साथ राजस्थान के शाहबाद निवासी एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्मैक की खेप को बेचने कोलारस पहुंचा था। लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया।
बता दें कि कोलारस कस्बे में कई माह पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किए गए थे। इधर जब से शिवपुरी एसपी अमन सिंह राठौड़ ने स्मैक के खिलाफ कार्रवाई के जब से आदेश दिए हैं तब से लेकर अब तक स्मैक का एक भी आरोपी पकड़ में नहीं आ सका था। स्मैक के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कोलारस पुलिस की यह पहली कार्रवाई है।
कोलारस एसडीओपी विजय कुमार यादव के बताया कि मुखबिर की सूचना पर से पुलिस टीम को भेजकर मोहरा रोड महेश विंदल के बगीचा के पास से बाइक सवार को पकड़ा था। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 5.80 ग्राम स्मैक बरामद की थी।
आरोपी ने अपना नाम परवेज उर्फ सौनू पुत्र पीर खान बताया था। आरोपी राजस्थान के शाहबाद का रहने वाला है। जो स्मैक की सप्लाई करने के लिए कोलारस आया था। पुलिस ने आरोपी के पास से 1 लाख की स्मैक, एक बाइक बरामद कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

एक लाख रुपए की स्मैक के साथ तस्कर परवेज उर्फ सौनू गिरफ्तार: राजस्थान से कोलारस स्मैक खपाने आया था / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment