शिवपुरी में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने गौवंश से भरा मिनी ट्रक को मंगलवार रात पकड़ा है। मिनी ट्रक से 11 गौवंश बरामद हुए हैं। बताया गया है कि गौवंश को आगरा के बूचड़खाने ले जाया जा रहा था। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने दो गौ तस्करों को पकड़कर देहात थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया। बता दें गौ तस्करों ने मिनी ट्रक पर अलग-अलग नंबर की दो प्लेट लगाकर रखी थीं।
जानकारी के मुताबिक विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल को गौ तस्करी की सूचना मिली थी। इस सूचना से विश्व हिन्दू परिषद के विनोद पूरी गोस्वामी, बजरंग दल से संदीप चौहान, उदय राजपूत, विकास राजपूत, राजा राठौर ने ककरवाया क्षेत्र में मंगलवार रात डेढ़ बजे एक मिनी ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक में 11 गौ वंश को भरकर ले जाया जा रहा था। मिनी ट्रक से दो गौ तस्कर भी पकड़े गए थे। सभी गौसेवकों ने दोनों तस्करों को पकड़कर, मिनी ट्रक सहित गौ वंश को देहात थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
रैकी करने पैसों और हथियारों से लैस रहने हैं तस्कर
विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री विनोद पुरी ने बताया कि मिनी ट्रक के आगे रैकी के लिए एक बोलेरो वाहन भी चल रहा था। लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया था। ऐसे बोलेरो वाहन में सवार असल गौ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाती है। वाहन में गौ तस्कर मौके पर मामले को निपटाने रुपए और हथियार अपने साथ लेकर चलते हैं।

गौवंश से भरा मिनी ट्रक पकड़ा: हिंदू संगठन ने दो गौ तस्करों को पुलिस के हवाले किया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment