शिवपुरी: जिले में गरीब किसानों के खातों में आने वाली आवास योजना की किस्त को हितग्राहियों के खाते उड़ाने वाला गिरोह सक्रिय हैं। इससे पहले पिछले मंगलवार को एक महिला के आवास योजना के तहत आई 50 रुपए की किस्त के पैसे को ठगों की ओर से निकालने का मामला सामने आया था।
आज फिर मंगलवार को ठगी का मामला एसपी ऑफिस पहुंचा हैं। जहां 2 महिलाओं सहित एक बुजुर्ग के खाते में आई आवास योजना सहित किसान सम्मान निधि के कुल 2 लाख 50 हजार रुपए तीनों के बैंक खातों से निकाल लिए गए।
आसमानी कार्ड बनाने के नाम से घर आए थे ठग
एसपी ऑफिस पहुंचे करैरा तहसील के सिलानगर पंचायत के राजवती पत्नी मुकेश आदिवासी, सविता पत्नी कल्लों आदिवासी और बैजू बेटा हल्के आदिवासी ने बताया कि 10 जुलाई को बाइक पर सवार होकर दो अज्ञात युवक आये थे। जिन्होंने आसमानी कार्ड (आयुष्मान) कार्ड बनाने की बात कही थी।
इस दौरान तीनों ने मिलकर उन्हें अपने आधार कार्ड दे दिए थे। इसके साथ ही उन्होंने आवास स्वीकृत होने के बारे में भी जानकारी ली थी साथ ही उनके बैंक खातों में अंगूठा लगवा कर खाते में पैसे भी जांचे थे।
बैंक जाकर लगा ठगी का पता
तारीख निकलने के बाद जब राजवती आदिवासी, सविता आदिवासी की आवास योजना की तीसरी किस्त 75 हजार रुपए और बैजू आदिवासी की दूसरी किस्त 75 हजार रुपए नहीं आई। तब तीनों ने करैरा जाकर जानकारी ली तब उन्हें पता लगा कि तीनों की किस्त 12 जुलाई को खाते में आ चुकी हैं और पैसे में निकाल भी लिए गए हैं।
ठगों की ओर से राजवती आदिवासी, सविता आदिवासी की आवास योजना की तीसरी किस्त के 75-75 हजार रुपए निकाल लिए गए। वहीं बैजू आदिवासी के खाते डले किसान सम्मान निधि सहित आवास योजना के कुल 1 लाख रुपए निकाल लिए गए।
एयरटेल पेमेंट बैंक में खोला फर्जी खाता, डीबीटी भी कराई
बताया गया हैं कि 10 जुलाई को अज्ञात ठगों ने राजवती आदिवासी, सविता आदिवासी और बैजू आदिवासी के नाम एयरटेल पेमेंट बैंक में फर्जी खाता खोल लिया था। खोले गए तीनों खातों में ठगों ने उनके खुद के फर्जी मोबाइल नंबरों का इस्तमाल किया था।
इतना ही नहीं शातिरों ने तीनों के अंगूठा लगवाकर डीबीटी खोले गए नये खातों में करा ली थी। इसके बाद जैसे राजवती आदिवासी, सविता आदिवासी और बैजू आदिवासी में आवास योजना की किस्त आई। वह पैसे खोले गए नए खातों में दर्ज फर्जी मोबाइल नंबर से निकाल लिए गए। आज तीनों पीड़ितों ने एसपी से ठगी करने वालों को जल्द गिरफ्तार करने की गुहार लगाईं हैं। जिससे उनका आवास का सपना पूरा हो सके।

हितग्राहियों के खाते से पैसे उड़ाने वाला गिरोह एक्टिव: दो महिला सहित बुजुर्ग के साथ हुई ठगी, एयरटेल पेमेंट बैंक में खोला था फर्जी खाता / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- प्रतिभाओं का सम्मान, स्वर्णिम भविष्य का आह्वान, पाल बघेल समाज ने किया समाज की 200 प्रतिभाओं का सम्मान / Shivpuri News
- बगीचा मंदिर में पूजा को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; आधा दर्जन से अधिक घायल / Shivpuri News
- मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत / Shivpuri News
- बिजली बिभाग की लापरवाही: करंट लगने से दो गायों की मौत, किसान को 1.20 लाख का नुकसान / Shivpuri News
- खोड़ बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला, ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने 9 बाइक और जनरेटर रौंदा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- प्रतिभाओं का सम्मान, स्वर्णिम भविष्य का आह्वान, पाल बघेल समाज ने किया समाज की 200 प्रतिभाओं का सम्मान / Shivpuri News
- बगीचा मंदिर में पूजा को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; आधा दर्जन से अधिक घायल / Shivpuri News
- मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत / Shivpuri News
- बिजली बिभाग की लापरवाही: करंट लगने से दो गायों की मौत, किसान को 1.20 लाख का नुकसान / Shivpuri News
- खोड़ बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला, ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने 9 बाइक और जनरेटर रौंदा / Shivpuri News





Be First to Comment