शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के देहरदा सड़क गांव में शनिवार दोपहर बगीचे में खेल रहे एक साढ़े तीन साल के मासूम बालक पर एक कुत्ते ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। बता दें कि कुत्ते ने बालक के मुंह पर हमला कर उसके होंठ सहित गाल का हिस्सा अपने दांतों से काट लिया। बालक को पहले जिला अस्पताल फिर बाद में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बालक को ग्वालियर रेफर किया गया।म
पेशे से मजदूर राजकुमार जाटव ने बताया कि उसका साढ़े तीन साल का बेटा देव जाटव शनिवार को बगीचे में खेल रहा था। इसी दौरान एक कुत्ते ने उस पर अचानक से हमला कर दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुत्ते ने अपने दांतों से बेटे का मुंह नोच लिया, इससे बेटे के होंठ सहित गाल का हिस्सा अलग हो गया। बेटे को उपचार के लिए जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों से उसे रेफर कर दिया। राजकुमार का कहना है कि जिस कुत्ते ने बेटे को काटा था उस कुत्ते को पहले आस-पास कभी नहीं देखा।
मदद की गुहार
राजकुमार जाटव का कहना है कि बेटे देव को ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके मुंह की सर्जरी होनी है। इसमें एक से डेढ़ लाख रूपए का खर्चा बताया है। उसके तीन बेटी और दो बेटे हैं। वह मजदूरी कर जैसे तैसे अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा है। इतने पैसे उसके पास नहीं हैं। ऐसे में प्रशासन से कोई मदद मिले तो बेटे का उपचार संभव हो सकता है।

साढ़े तीन साल के मासूम बच्चे का मुंह कुत्ते ने नोंचा: ग्वालियर रेफर, सर्जरी होगी, पिता ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment