शिवपुरी कलेक्ट्रेट के पास रोटरी चौक पर चढ़कर शनिवार रात एक शराबी ने हंगामा कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शराबी को जैसे तैसे नीचे उतारा। इस दौरान करीब आधा घंटे तक रोटरी चौक पर तमाशा चलता रहा था।
जानकारी के मुताबिक शहर के कलेक्ट्रेट मोड़ पर स्थित रोटरी चौक के बीच में बने चक्र पर शनिवार रात 8.30 बजे एक शराबी चढ़ गया था। बताया गया है कि जब शराबी रोटरी चौक के बीच में बने चक्र पर चढ़ा तब उसे किसी नहीं देखा था। लेकिन जब वह स्ट्रक्चर के ऊपरी हिस्से पर चढ़कर भाषण देने लगा। तब लोगों की नजर शराबी पर पड़ी थी।
शराबी के हंगामा करने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस पहुंची। युवक को नीचे उतारने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान शराबी के गिरने व चोट लगने का खतरा बना हुआ था। पुलिस ने शराबी को जैसे-तैसे नीचे उतारकर अपने साथ ले गई। इस दौरान शराबी के तमाशे को देखने लोगों की भीड़ डटी रही। कोतवाली प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि उक्त युवक मानसिक कमजोर है।

रोटरी चौक के बीच में बने चक्र पर चढ़ा शराबी: देने लगा भाषण, हंगामा भी किया, पुलिस ने उतारा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- प्रतिभाओं का सम्मान, स्वर्णिम भविष्य का आह्वान, पाल बघेल समाज ने किया समाज की 200 प्रतिभाओं का सम्मान / Shivpuri News
- बगीचा मंदिर में पूजा को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; आधा दर्जन से अधिक घायल / Shivpuri News
- मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत / Shivpuri News
- बिजली बिभाग की लापरवाही: करंट लगने से दो गायों की मौत, किसान को 1.20 लाख का नुकसान / Shivpuri News
- खोड़ बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला, ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने 9 बाइक और जनरेटर रौंदा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment