शिवपुरी: मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धैर्यवर्धन शर्मा ने गुमाश्ता कानून के सख्ती से पालन कराए जाने की मांग सरकार से की है। धैर्यवर्धन शर्मा का कहना है कि शिवपुरी में हाथठेला, रेडी या फिर वाहनों पर खुले में खाद्य सामग्री बेची और खिलाई जा रही हैं। ऐसे कई स्थानों पर दूषित और मिलावटी खाद्य सामग्री लोगों को परोस दी जाती है। इसे लोगों के स्वास्थ्य पर असर भी पढ़ रहा है। ऐसे कई लोगों की तबीयत भी बिगड़ जाती है। लेकिन उन्हें इस बात का भी पता नहीं रहता है कि उन्होंने हाथठेला या फिर रेडी या किस वाहन के संचालक से खाद्य सामग्री लेकर खरीदी है।
धैर्यवर्धन शर्मा ने कहा कि खाद्य सामग्री विक्रेताओं की दुकान, हाथ ठेलों पर अनिवार्य रूप से नाम, आधार कार्ड पर अंकित पता और गुमाश्ता कानून के अंतर्गत आवंटित पंजीयन नंबर और विक्रेता तथा दुकान मालिक का मोबाइल नंबर अनिवार्यतः लिखा जाना चाहिए। भाजपा नेता धैर्य वर्धन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, नगरीय निकाय मंत्री माननीय कैलाश विजयवर्गीय को एक्स पर लिखा है कि गुमाश्ता कानून के पालनार्थ भी सभी विक्रेताओं को अपना नाम और पता दुकान पर साफ, बड़े अक्षरों में लिखना ही चाहिए।
भाजपा नेता धैर्यवर्धन ने कहा गया कि उत्तर प्रदेश की तरह अब मध्य प्रदेश में भी इसे अनिवार्यतः लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बार विक्रेताओं द्वारा अमानक और अशुद्ध सामग्री बेच दी जाती है। खरीददारों को यह भी पता नहीं होता कि उसको गलत, अशुद्ध या सड़ी, गली सामग्री देने वाला दुकानदार कौन है। ऐसे में नगर पालिका, नगर पंचायत, नगर निगम आदि संस्थाओं को इस सभी विक्रेताओं को एक विक्रेता नंबर उपलब्ध कराना चाहिए ताकि नगर पालिका में टैक्स की राशि भी ज्यादा पहुंचेगी।

भाजपा नेता बोले- खाद्य सामग्री विक्रेताओं की दुकान, हाथ ठेलों पर लिखे जाने चाहिए नाम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment