शिवपुरी: सोशल साइड पर धर्म, जाति या राजनीति को लेकर आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट डालना गैरकानूनी है उस पर भी शासकीय कर्मचारी अगर ऐसा कृत्य करे तो मामला और अधिक गंभीर हो जाता है। ऐसे कर्मचारियों की अनुशासनहीनता को लेकर कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी लगातार सख्त रवैया अपनाए हुए हैं।
इसी क्रम में करैरा के एक शिक्षक को सोशल साइड पर लगातार आपत्तिजनक पोस्ट डालना महंगा पड़ गया। डीईओ समर सिंह राठौड़ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
करैरा के एकीकृत माध्यमिक विद्यालय मछावली में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक राजेन्द्र सिंह राजपूत द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार आपत्तिजनक पोस्ट डाली जा रही थीं जिससे शासन-प्रशासन की छवि धूमिल हो रही थी वहीं सामाजिक सौहाद्र बिगड़ने की आशंका भी बनी हुई थी।
इस मामले में डीईओ राठौड़ ने प्रथम दृष्टया पाया कि प्राथमिक शिक्षक राजपूत द्वारा मप्र सिविल सेवा आचरण नियम का स्पष्ट उल्लंघन किया गया है और उनका यह कृत्य लगातार जारी है जिसके चलते डीईओ ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में शिक्षक राजपूत का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बदरवास रखा गया है।
मामले में जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़ का कहना है कि प्राथमिक शिक्षक राजेन्द्र सिंह रापजूत द्वारा लगातार आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली जा रही थीं जो सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन है। शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

शिक्षक ने सोशल साइट पर लगातार डाली आपत्तिजनक पोस्ट: डीईओ ने किया निलंबित, धर्म–जाती को लेकर लगातार कर रहा था पोस्ट / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment