शिवपुरी: जिले के इंदार थाना क्षेत्र में शादी की चौथी रात 22 साल की दुल्हन अपने मायके से भाग गई। मायके वालों ने इसकी शिकायत इंदार थाना में दर्ज कराई हैं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर विवाहिता की तलाश शुरू कर दी हैं।
दरअसल 11 जुलाई को डंगोरा गांव के रहने वाले युवक की शादी रामगढ़ की रहने वाली 22 साल की युवती के साथ खतौरा के गायत्री मंदिर से हुई थी। शादी के बाद दुल्हन के मायके वाले 13 जुलाई की रात उसे फिर ससुराल से मायके ले गए थे। लेकिन दुल्हन 14 जुलाई की रात अपने मायके से लापता हो गई।
वहीं दूल्हे का आरोप है कि उसकी दुल्हन ढाई लाख के जेवरात अपने साथ ले गई थी। साथ ही शादी में उसके लगभग सवा लाख रुपये भी खर्च हुए हैं। उसकी दुल्हन को उसी के गांव का रहने बाला एक युवक भगा कर साथ ले गया हैं। भगाने वाला युवक किसी नेता की जेसीबी चलाने का काम करता हैं। ऐसे में उसकी दुल्हन के भाग जाने पर उसके मान सम्मान को ठेस सहित आर्थिक नुकसान हुआ हैं।
वहीं पुलिस भी अब तक तलाश करने में नाकामयाब रही हैं। इसके चलते उसने दुल्हन का पता बताने वाले को 10 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

शादी की चौथी रात दुल्हन मायके से भागी: दूल्हे का आरोप जेवरात लेकर प्रेमी से संग भाग, युवती पर 10 हजार का इनाम घोषित / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment