शिवपुरी: जिले में बैराड़ थाना क्षेत्र के बालापुर गांव में सर्पदंश से एक शख्स की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह तड़के 4 बजे सोते समय शख्स को जहरीले सांप ने डंस लिया। जिसके बाद परिजन शख्स को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाने के बदले पास के गांव में झाड़-फूंक कराने ले गये। बाद जब परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे तब शख्स ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार जवाहर आदिवासी निवासी बालापुर थाना बैराड़ ने बताया कि उसके छोटे भाई अजमेर आदिवासी को रात में सोते समय सांप ने काट लिया। जिसके बाद वह झाड़ फूंक करने अजमेर को धौरिया गांव ले गए। जहां आराम नहीं मिलने पर वह उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी ला रहे थे तभी उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने अजमेर को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

बालापुर में सोते समय एक शख्स को सांप ने काटा, अस्पताल ले जाने की जगह परिजनों ने झाड़ फूंक में गंवाया समय हुई मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में 13 माह की बच्ची की मौत, समय पर ब्लड नहीं मिलने के आरोप / Shivpuri News
- शिवपुरी में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, सुखदेव हॉस्पिटल का लायसेंस निरस्त करने की मांग, डॉ शिखा जैन पर लापरवाही के आरोप / Shivpuri News
- वनकर्मियों पर मारपीट, जातिसूचक गालियां और अवैध वसूली के आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- पत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर शोषण के आरोप, महिला ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार / Shivpuri Newsपत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर शोषण के आरोप, महिला ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार / Shivpuri News

- शिवपुरी में दो पुलिसकर्मियों समेत 6 पर FIR, युवक के सिर में बीयर की बोतल मारने के आरोप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment