शिवपुरी। जिले की ग्राम पंचायत बामौरखुर्द में सरपंच द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। बिना विकास कार्य किया या अधूरे विकास कार्यों को कराकर एक बड़ी शासकीय राशि को निकाला जाकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जनसुनवाई में शिकायत के दौरान ग्रामीण संतानसिंह ने बताया कि ग्राम में नाली स्वीकृत हुई थी लेकिन सरपंच ने नाली न बनाकर राशि का आहरण कर लिया गया। वहींकंजवाहा के लिए रोड डालवाई गई जो पहली ही बारिश में उखड़ गई इस रोड पर किसी भी तरह का रोलर नहीं चलवाया गया था और रोड की दूरी 700 मीटर है और 1 हजार मीटर का का बिल लगाकर राशि का आहरण कर लिया गया। वहीं उत्तम के मकान से नई पंचायत भवन तक सीसी रोड नहीं डाली गई लेकन रुपए निकाल लिए गए। इसी तरह अन्य कार्यों जो या तो हुए ही नहीं जो हुए भी वह अधूरी व घटिया स्तर के हैं इनका निर्माण कर लाखों की राशि का आहरण कर ग्राम विकास के नाम पर चूना लगा दिया गया।

बामौरखुर्द सरपंच विकास कार्यों में जमकर कर रहे भ्रष्टाचार, नहीं हो रही कार्रवाई / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News





Be First to Comment