शिवपुरी: जिले के पोहरी में बेखौफ खनन माफियाओं का आतंक देखने को मिला है।अवैध उत्खनन कर मुरम ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राली और जेसीबी पर कार्रवाई के दौरान खनन माफियाओं ने नायब तहसीलदार और उनकी टीम पर हमला कर दिया। और मौके से ट्रैक्टर ट्राली और जेसीबी छुड़ाकर फरार हो गए।बमुश्किल जान बचा कर भागे नायब तहसीलदार ने घटना की रिपोर्ट पोहरी थाने में दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पोहरी तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार प्रमोद सिंह तोमर राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र ओझा पटवारी मुकेश बघेल, बंटी गोलिया, हेगेन्द्र सिंह राठौर के साथ मोहर्रम त्योहारों में लॉ और ऑर्डर का निरीक्षण करने परासरी जा रहे थे। तभी रास्ते में एक जेसीबी और 3 ट्रैक्टर ट्रॉली मुरम का अवैध उत्खनन करते हुए मिले। नायब तहसीलदार की टीम को देखकर जेसीबी का ऑपरेटर और ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गए। नायब तहसीलदार द्वारा जेसीबी मशीन और ट्रैक्टरों को जप्त कर पोहरी थाने लाया जा रहा था तभी एक फोर व्हीलर और एक बाइक से 6 लोग आए
जिनके नाम मनोज पुत्र मथुरा धाकड, मुकेश पुत्र मथुरा थाकड, आनंद पुत्र बृजमोहन धाकड, भरत पुत्र मथुरा धाकड़ व अन्य दो लोग मौके पर आए। नायब तहसीलदार ने बताया कि आते ही इन लोगों ने इस जप्तीनामा के कागज मुझसे छुड़ाकर फाड़ दिए और
मेरे साथ व पटवारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी और वीडियो बनाना चालू कर दिया और वीडियो बनाकर बोलने लगे कि यह सब दारू पिये है इनका वीडियो बनाकर वायरल करदो कि तहसीलदार और पटवारी दारू पीकर आये और कार्यवाही करने लगे जिससे ये लोग ही बदनाम हो जायेगे हम लोगो के फोन छुडाकर बंधक बना लिया हमसे गाड़ी की चाबी छुडा ली और हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी और हमे धमकी देकर बोलने लगे कि इन सबको काट कर फेंक दो इन सब पर 376 व हरिजन एक्ट लगवा देंगे। और मुझसे, राजस्व निरीक्षको व पटवारियों से कोरे कागजो पर हस्ताक्षर करवा लिए ओर एक कागज पर यह लिखवा लिया कि हमारे साथ कोई मारपीट नहीं हुई है और छुट्टी वाले दिन कार्यवाही करने क्यों आये थे जांच में पाया गया जेसीबी से कोई खुदाई नहीं हुई है हमारे मे से एक पटवारी हेगेन्द्र सिंह राठोर मौके से किसी प्रकार से भागा जिसने भाग कर एसडीएम सर और तहसीलदार मैडम को फोन लगाकर घटना की सूचना दी। जेसीबी को घटना स्थल से ये लोग भगा कर ले गए उसको वाद हमको धमकाया पुलिस को सूचना दी या कोई कार्यवाही की तो 376 लगवा देगें। हम पहले भी 376 लगवा चुके है तुमको मरवाकर कहा फेक देगें पता भी नहीं चलेगा तुम्हारे घर बालों को तुम लोगो की लाश भी नहीं मिलेगी और गढ़ी गंदी गालियां देने लगे और वहा से चले गये उसके बाद हम लोग अपनी जान बचाकर वहा से निकले हम लोगों को सिर, हाथ, पैर में बहुत सारी चोटे आई है। पुलिस ने नायब तहसीलदार की रिपोर्ट पर से छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पोहरी में खनन माफियाओं ने नायाब तहसीलदार और उनकी टीम को घेरकर किया लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, छुड़ा ले गए जेसीबी और ट्रैक्टर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाबालिगों के हाथ में बाइक बनी मौत का कारण, यातायात पुलिस ने अभिभावकों को बुलाकर दिलाई शपथ अभिभावकों को बुलाकर दिलाई शपथ / Shivpuri News
- हत्या केस में राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri Newsहत्या केस में राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News

- पटोर तोड़कर मारपीट और पथराव का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- मानसिक रूप से अस्वस्थ पत्नी लापता, पति ने एसपी से लगाई तलाश की गुहार / Shivpuri News
- फार्म हाउस पर हमला कर मारपीट और मंगलसूत्र लूटने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment