शिवपुरी: कलेक्टर की जनसुनवाई में आज एक किसान दंपति का अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। जहां ट्रैक्टर ट्राली में मूंगफली का बीज भरकर पहुंचे किसान दंपति ने कलेक्ट्रेट परिसर में मूंगफली का बीज फैला कर अधिकारियों के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराया। किसान दंपति के इस अनोखे विरोध प्रदर्शन को देखकर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। तुरंत मौके पर पहुंचे एसडीएम और तहसीलदार ने किसान दंपति की समस्या को सुना और निराकरण का आश्वासन दिया।
दरअसल यह पूरा मामला पिछोर विधानसभा क्षेत्र के ऊमरीकलां गांव का है।जहां के रहने वाले जगत सिंह लोधी और उसकी पत्नी ने बताया कि उसकी 14 वीघा पट्टे की जमीन से लगी हुई फॉरेस्ट
की जमीन है। दंपति का आरोप है कि रेंजर अनुराग तिवारी,मनोज जाटव और वीट गार्ड वीरेन्द्र कोली के संरक्षण में खुलेआम वीट आसपुर की सैकड़ों बीधा वन भूमि पर अवैध रूप से मूंगफली की फसल की जा रही है। जिस कारण से दबंगों ने उनका खेत पर पहुंचने का रास्ता बंद कर दिया है।वह अपनी फसल नहीं बो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। आज इसी समास्या को लेकर वह कलेक्टर के पास शिकायत लेकर आए हैं। दंपति का कहना है कि सुनवाई नहीं होने तक वह कलेक्ट्रेट परिसर में ही धरना देंगे।

किसान दंपति का अनोखा विरोध प्रदर्शन कलेक्ट्रेट परिसर में फैलाया बीज, फॉरेस्ट रेंजर पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment