शिवपुरी: शहर के सिद्धिविनायक हॉस्पिटल के प्रबंधन के साथ ईटीपी वाटर प्लांट के नाम भोपाल की कंपनी ने 1 लाख 30 हजार धोखाधड़ी कर दी। डॉक्टर की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने कंपनी के मालिक सहित एक अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
सिद्धिविनायक हॉस्पिटल में जरुरत के सामान की खरीदी-विक्रय का काम देखने वाले डॉ सुनील तोमर ने बताया कि हॉस्पिटल में ईटीपी वाटर प्लांट लगवाना था। इसके लिए भोपाल की भाव्या इंटरप्राइजेज के डायरेक्टर जितेन्द्र राय से संपर्क किया।
ईटीपी वाटर प्लांट लगाने के लिए दो लाख 25 हजार की डील हो गई थी। इसमें से एक लाख तीन हजार खाते में भेज भी दिए गए थे। लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी कंपनी द्वारा काम नहीं किया गया। इसके बाद एक लोहे के टेंक को भेजा गया। जो लोग टेंक लगाने आए वह भी 15 हजार लेकर चले गए थे।
लेकिन भाव्या इंटरप्राइजेज के डायरेक्टर जितेन्द्र राय ने काम को नहीं किया। संपर्क करने के बाद काम नहीं करने और पैसे बापस भी नहीं करने की बात के साथ धमकी दी जा रही हैं। कोतवाली पुलिस ने डॉ सुनील तोमर की शिकायत पर भाव्या इंटरप्राइजेज के डायरेक्टर जितेन्द्र राय और एक अन्य के खिलाफ 420, 406, 34 की धाराओं में मामला दर्ज किया हैं।

सिद्धिविनायक हॉस्पिटल के प्रबंधन के साथ धोखाधड़ी: भोपाल की कंपनी के डायरेक्टर जितेंद्र राय के खिलाफ केस दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment