शिवपुरी में भीम आर्मी ने स्मैक के विरोध में सोमवार को भीम आर्मी ने रैली निकाली और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
स्मैक हटाओ शिवपुरी बचाओ के नारों के साथ फतेहपुर के भीमराव अंबेडकर पार्क से रैली की शुरुआत हुई। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां स्मैक के चलन को जिलेभर में बंद कराने के संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लेने शिवपुरी एडीएम पहुंचे थे, लेकिन कार्यकर्ता कलेक्टर को ज्ञापन देने के नाम पर अड़ गए। वे धरने पर बैठ गए, जिसके बाद कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी ने ज्ञापन लिया।
भीम आर्मी पार्टी जिला अध्यक्ष दिनेश जौराठी एवं जिला सहसंयोजक सुरेंद्र राजे ने बताया कि शिवपुरी शहर में स्मैक के नशे से कई नौजवान युवकों की मौत हो चुकी है। 1 महीने में फतेहपुर क्षेत्र में दो नौजवान वीरेन्द्र जाटव और अजीत जाटव की मौत हुई है।
कुछ वर्षों पहले शिवानी शर्मा की भी मौत नशे के चलते हुई है। जिले में खुलेआम स्मैक बिक रही है एवं बड़े ड्रग माफियाओं पर कार्रवाई भी नहीं हो पा रही है।
भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने ड्रग माफियाओं पर कार्यवाही और कुछ दिन पहले नशे के चलते मौत के आगोश में समाने वाले अजीत जाटव के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

स्मैक पर रोक लगाने भीम आर्मी ने निकाली रैली: कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले- एक महीने के भीतर हुई नशे से दो की मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment