शिवपुरी के रन्नौद थाना क्षेत्र के संगेश्वर गांव में रविवार दोपहर नदी में नहाते वक्त डूबे 70 साल के बुजुर्ग का शव आज सोमवार की सुबह पुलिस ने बरामद कर लिया है। देर शाम तक बुजुर्ग की तलाश में पुलिस जुटी रही थी। लेकिन बुजुर्ग का देर शाम तक पता नहीं लग सका था।
रात होने के चलते बुजुर्ग की तलाशी का अभियान रोक दिया गया था इसके बाद आज सुबह से पुलिस ने सर्चिंग अभियान शुरू किया था।
जानकारी के मुताबिक संगेश्वर गांव का रहने वाला मोतीलाल (70) पुत्र खेम सिंह लोधी रविवार की दोपहर अपने खेत पर मवेशी चराने गए थे। तभी वह पास की इंदार नदी में नहाने चले गए और फिर उनका पता नहीं चला।
परिजनों ने गांव के लोगों व पुलिस को सूचना दी जिस पर से मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नदी में मोतीलाल को काफी तलाशा लेकिन पता नहीं चला सका था।
रात होने की वजह से बुजुर्ग के तालाशी अभियान को रोकना पड़ा था। लेकिन आज सुबह तलाशी के दौरान बुजुर्ग का शव नदी से बरामद कर लिया गया हैं। परिजनों ने मुताबिक मोतीलाल काफी समय से पैरालाइसिस बीमारी से ग्रसित थे।

नदी में डूबे बुजुर्ग का शव हुआ बरामद: एक दिन पहले नहाते वक्त हुआ था हादसा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment