शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे में चाचा-भतीजे के बीच चल रहे रास्ते का विवाद कोलारस तहसीलदार ने अतिक्रमण हटवा कर सुलझा दिया। चाचा और भतीजा दोनों लगातार एक दूसरे की शिकायत प्रशासन से कर रहे थे। दोनों ने रास्ते पर अपना हक जताते हुए 40 साल पुराने रास्ते को बंद कर अतिक्रमण कर रखा था।
जानकारी के मुताबिक कोलारस कस्बे के बैंक ऑफ इंडिया के पास रहने बाले ओमप्रकाश ओझा का कमलेश ओझा के साथ रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों ने रास्ते पर कब्जा कर रास्ते को बंद कर दिया था। दोनों ने एक दूसरे की शिकायत तहसीलदार से लेकर कोलारस एसडीएम से कराई थी। इसकी एक शिकायत बीते मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में ओमप्रकाश ने दर्ज कराई थी।
कलेक्टर ने कोलारस तहसीलदार को अतिक्रमण हटाकर रास्ता खाली करवाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद आज तहसीलदार-पटवारी ने जेसीबी की मदद से रास्ते को खाली करवाया। इस दौरान जमीन पर अतिक्रमण कर लगाई गई टीनशेड को भी हटवा दिया।

40 साल पुराने रास्ते को प्रशासन ने खुलवाया: चाचा-भतीजे ने कब्जा कर रास्ते को कर दिया था बंद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment