शिवपुरी: जिले के सरकारी स्कूलों में अध्यापन कराने वाले प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों को 12वर्षीय व 24 वर्षीय क्रमोन्नत वेतनमान परीक्षण के बाद दिए जाने का सिलसिला लगातार जारी है। जहां पिछले दिनों करीब 600 शिक्षको के आदेश जारी किए गए थे तो वहीं गुरूवार को डीपीसी कमेटी के परीक्षण उपरांत 166 और शिक्षकों के आदेश जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़ ने जारी कर दिए है जिनमें जिले के मगरौनी, ठर्रा, सिरसौद, करैरा व दिनारा के शिक्षक शामिल है। बता दें कि क्रमोन्नति को लेकर विभागीय अधिकारी और अमला लगातार जुटा हुआ है और डीपीसी कमेटी में शामिल सहायक संचालक शालिनी दिनकर सहित प्राचार्य आरपी जाटव, प्राचार्य भूपेन्द्र शर्मा व उ.मा. शिक्षक माजिद अली की टीम लगातार संकुलों से प्राप्त शिक्षकों के क्रमोन्नति प्रस्ताव का परीक्षण कर रही है तो वहीं स्थापना शाखा के संतोष कोष्ठा, पद्यांश भार्गव, अरूण फरेले सहित अन्य अमला परीक्षण उपरांत प्राप्त प्रस्तावों के बाद क्रमोन्नति आदेश को अंतिम रूप दे रहे हैं। बताया जाता है कि अगले हफ्ते भर में अधिकांश पात्र शिक्षकों के क्रमोन्नति आदेश उनके हाथों में होंगें।
बॉक्स
*कहां कितने आदेश हुए जारी*
पिछले दिनों की बात करें तो जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़ द्वारा जो आदेश जारी किए गए है उनमें मगरौनी संकुल केन्द्र के मा.वि. व प्रा. वि. शिक्षकों को 24वर्षीय क्रमोन्नति के तहत 23 शिक्षकों को क्रमोन्नति दी गई है तो वहीं 12वर्षीय में 29 शिक्षकों को लाभ मिला है। बालक उ.मा.वि. करैरा में 12वर्षीय क्रमोन्नति में 13 को, ठर्रा में 24वर्षीय क्रमोन्नति में 29 जबकि 12वर्षीय में 27 को, सिरसौद में 12वर्षीय व 24 वर्षीय में 5-5 को, कन्या उ.मा.वि. कोर्ट रोड़ में 12वर्षीय में 17 को जबकि दिनारा संकुल में 24 वर्षीय क्रमोन्नति के तहत 18 शिक्षकों को क्रमोन्नति लाभ का आदेश जारी हुआ है।

शिक्षकों को क्रमोन्नति की सौगात का सिलसिला जारी: मगरौनी, ठर्रा, सिरसौद सहित 166 शिक्षकों के क्रमोन्नति आदेश हुए जारी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment