जिला शिक्षा अधिकारी ने दी मैरिज गार्डन में स्कूल को मान्यता ……..?
जिम्मेदार मौन …?
खतौरा में DEO की मनमानी आखिर कैसे मिली राधा पब्लिक स्कूल खतौरा को मान्यता
शिकायत के बावजूद प्रदान की गई राधा पब्लिक स्कूल खतौरा को मान्यता
आखिर शिवपुरी DEO की शिक्षा माफिया को खुली छूट
आखिर कितने बंडलों के नीचे दब कर दी गयी राधा पब्लिक स्कूल खतौरा को मान्यता
आखिर राधा पब्लिक स्कूल खतौरा को मान्यता 9 एवं 11 में ही प्रवेश होगा फिर भी 10 और 12 में प्रवेश कैसे
इसी वर्ष मिली है नवीन मान्यता राधा पब्लिक स्कूल खतौरा को
आखिर किस शासकीय दल ने किया स्कूल का निरीक्षण और दे दी बिना गाइड लाइन के मान्यता
आखिर कहा है मैथ और साइंस की लैब लाइब्रेरी स्कूल का आफिस और मिनिमम स्कूल क्राइटेरिया
शिवपुरी: जिले में डीईओ (जिला शिक्षा अधिकारी) की सरपरस्ती में प्राइवेट स्कूल संचालकों की मनमानी इन दिनों जिले में सर चढ़कर बोल रही है। जहां एक ओर शिवपुरी जिले के खतौरा में एक स्कूल की मान्यता पर 2 अलग-अलग स्थानों पर स्कूल संचालित करने का मामला उजागर होने और शिकायत के बाद डीईओ द्वारा जांच के नाम पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं करने से स्कूल संचालक के हौसले बुलंद बने हुए हैं। वही दूसरा मामला भी खतौरा से सामने आया है। जहां पैसे कमाने के लिए एक प्राइवेट स्कूल संचालक ने स्कूल की बिल्डिंग को ही विवाह घर बना दिया है। जहां बाकायदा बुकिंग होकर शादी समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि इस स्कूल में बच्चों की पढ़ाई कब होती होगी। दरअसल ये पूरा मामला कोलारस विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले खतौरा कस्बे का है जहां श्री राधा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल खतौरा के संचालक ने पैसे कमाने के लिए स्कूल की बिल्डिंग को विवाह घर बनाकर जिले में शिक्षा विभाग के नियम और कानून की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं। खास बात यह है कि स्कूल संचालक को इस वर्ष ही कक्षा 9 से 11 तक स्कूल संचालित करने की नवीन मान्यता प्राप्त हुई है। इसके बावजूद स्कूल संचालक द्वारा नियमों को ताक पर रखकर बच्चों और उनके पलकों को अंधेरे में रखकर कक्षा 12 वीं में एडमिशन किए जा रहे हैं। जबकि स्कूल को मान्यता केवल 11वीं कक्षा तक मिली हुई है। सूत्रों की माने तो खतौरा के ही कुछ प्राइवेट स्कूल संचालकों ने मिलकर श्री राधा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के नाम से केवल नाम का फर्जी स्कूल खोला है। जिसमें ना तो बच्चों के लिए खेल का मैदान है ना ही व्यवस्थित फर्नीचर और कक्षाएं हैं।डीईओ और निरीक्षणकर्ता अधिकारीयों की मिली भगत से नियमों को दरकिनार कर इस स्कूल को मान्यता दी गई है। ऐसे स्कूल में एडमिशन लेकर क्षेत्र के बच्चों का भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है।

बूझो तो जाने: राधा पब्लिक स्कूल खतौरा या शादी विवाह घर (परी मैरिज गार्डन) ……? / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment