एक पेड़ मां के नाम :प्रकृति का कर्ज चुकाने का अभियान
पौधो की उत्तरजीविता पर फोकस ,बाउंड्री और पानी की पर्याप्त व्यवस्था वाले स्थलों का ही चयन
देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ‘एक पौधा माँ के नाम ‘अभियान की शुरुआत की थी जिसके तारतम्य में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री सभी जिलों के कलेक्टर्स ,सीईओ जिला पंचायत को अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं उनको जिन्दा रखने के समुचित उपाय करने के निर्देश दिए एवं पूरे प्रदेश में 5.50 करोड़ पौधे लगाने के निर्देश दिए !
इसी तारतम्य में शिवपुरी जिले के कलेक्टर जो आदिवासियों के हितो एवं प्रकृति के संरक्षण के प्रति हमेशा संवेदनशील रहते हैं ने सभी जनपद सीईओ ,फारेस्ट अधिकारियो, हॉर्टिकल्चर को 20 लाख पौधे लगाने का प्लान बनाने ,इनकी उत्तरजीविता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए !
सीईओ जिला पंचायत शिवपुरी उमराव सिंह मरावी ने अच्छी हाइट के पौधे नर्सरी से बरसात से पूर्व ही बुक करने ,गड्डे एक हफ्ते पूर्व ही खुदवाने के निर्देश निचले अमले को दिए जिसके परिणामस्वरूप शिवपुरी ने आज 10 जुलाई को एकसाथ सभी 74 पंचायतो में 11 हजार पौधे लगाए !
शिवपुरी जनपद के पौधरोपण की सबसे खास बात यह है कि इन सभी 11 हजार पौधों को कैसे जीवित रखा जाये इसके समुचित प्रबंध किये गए है 74 में से 66 पंचायतो में ऐसे स्थलों का चयन किया गया है जहाँ पूर्व से ही बाउंड्री है (स्कूल ,पंचायत भवन ,आंगनवाड़ी भवन )एवं पानी का प्रवन्ध है शेष स्थलों के लिए आमजन के सहयोग से फेंसिंग ,ट्री गॉर्ड बनवाये गए है एवं इनकी देखभाल के लिए कही सचिव जीआरएस खुद तो कही शिक्षक रूचि लेकर आगे आ रहे है जो वर्षभर इनकी देखभाल करेंगे !
इनका कहना है
जिस प्रकार हमसभी अपनी माँ की देखभाल करते है उसी प्रकार शिवपुरी जिले के प्रत्येक नागरिक को आगे आकर कम से कम एक पौधा लगाना चाहिए और उसकी मां की तरह देखभाल करें यही सबसे बड़ा काम है –
उमराव सिंह मरावी सीईओ जिला पंचायत शिवपुरी
शिवपुरी जनपद की सभी 74 पंचायतो में एकसाथ वृक्षारोपण वाकई तारीफे काबिल है, हमसभी को एकपेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ना चाहिए और अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए !
हेमलता रघुवीर रावत
जनपद अध्यक्ष शिवपुरी

शिवपुरी जनपद की सभी 74 पंचायतो में एकसाथ 11 हजार पौधे रोप गए, बड़ी संख्या में आमजन ने किया सहयोग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment