शिवपुरी के बिजरौनी गांव में बिजली विभाग के कर्मचारियों के द्वारा की जा रही पेड़ों की छटाई के दौरान एक बिजली पोल टूटकर बाइक पर सवार तीन ग्रामीणों के पर गिर गया। जिससे तीनों ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायलों को गुना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक घायल को इंदौर रेफर किया गया है। बताया गया है कि घटना होते ही बिजली विभाग के कर्मचारी घायलों को पोल के नीचे दबा छोड़ मौके से फरार हो गए थे।
जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम बिजली कंपनी के कर्मचारियों के द्वारा बिजली की लाइन से टकराने वाले पेड़ों की की छटाई की जा रही थी। इसी दौरान बिजरौनी गांव के रहने वाले दीपक किरार (35), धर्मेंद्र चिढार (30) और मेहरबान आदिवासी (21) खेतों में दवा का छिड़काव कर वापस लौट रहे थे।
तीनों ग्रामीणों ने कर्मचारियों से उन्हें निकल जाने की बात कही थी लेकिन कर्मचारियों ने अपना काम जारी रखा। तभी एक पेड़ की बड़ी व मोटी टहनी टूटकर बिजली के तारों पर गिर गई जिससे बिजली पोल टूटकर बाइक सवारों के ऊपर गिर गया।
बाइक सवारों को पोल के नीचे दबा देख बिजली विभाग के कर्मचारी मौके से भाग खड़े हुए। सूचना लगते ही ग्रामीणों ने तीनों को बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया यहां से तीनों घायलों को उपचार के लिए गुना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से भी दीपक किरार (35) की गंभीर हालत को देखते हुए उसे इंदौर रेफर किया गया है। वहीं धर्मेंद्र चिढार (30) और मेहरबान आदिवासी (21) का उपचार गुना के जिला अस्पताल में जारी है।
इंदार पुलिस ने इस मामले में बिजली विभाग के एक सुपरवाइजर, एक लाइनमैन और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बाइक सवारों पर गिरा बिजली पोल: घायलों को पोल के नीचे दबा छोड़ भागे कर्मचारी, सुपरवाइजर, एक लाइनमैन और अन्य पर केस दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment