शिवपुरी: खबर शिवपुरी जिले के एसपी ऑफिस से है। जहां एक लडक़ी से सगाई करने और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद दहेज में फोर व्हीलर और 3 लाख रुपए नगदी की मांग कर शादी से इंकार करने का मामला सामने आया है। युवती ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर मंगेतर के खिलाफ रेप केस और ससुरालियों के खिलाफ दहेज एक्ट का मामला दर्ज किए जाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार नरवर कस्बे की रहने वाली युवती ने बताया कि करीब 2 साल पहले पढ़ाई के दौरान निहाल पुत्र नीरज कुशवाह ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसी दौरान निहाल कुशवाह ने शादी का झांसा देकर उससे दो बार शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन शादी की बात करने पर टालमटोल करने लगा। जब उसने इस दैहिक शोषण की रिपोर्ट थाने में दर्ज करने की बात कही तब निहाल कुशवाह और उसके परिवार ने 22 मार्च 2024 को लिखित में सहमति पत्र देकर शादी की बात की। इसी दौरान शादी की तारीख 15 जुलाई 2024 को होना तय हुई। इसके लिए लगुन भी भेज दी गई। तभी निहाल कुशवाह और उसके परिवार ने दहेज में फोर व्हीलर और 3 लाख रुपए नगदी की मांग कर शादी से इंकार कर दिया। युवती ने निहाल कुशवाह के खिलाफ रेप केस और ससुरालियों के खिलाफ दहेज एक्ट का मामला दर्ज किए जाने को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन दिया है।

सगाई के बाद शारीरिक संबंध बनाकर शादी से मुकरा मंगेतर, युवती ने की दहेज एक्ट और रेप केस दर्ज किए जाने की मांग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment