शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिले के एसपी ऑफिस से है। जहां एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुरालियों पर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना देने, जबरन गर्भपात करवाने का आरोप लगाकर पति और ससुरालयों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार करौंदी कॉलोनी शिवपुरी की रहने वाली दामनी बाथम ने बताया कि आकाश पुत्र पप्पू बाथम निवासी करौंदी कॉलोनी शिवपुरी ने मुझे प्रेम जाल में फंसा कर 7 महीने पहले मुझसे कोर्ट मैरिज की थी।मेरे मायके वालों को इस विवाह की जानकारी नहीं थी। शादी के एक माह तक पति आकाश बाथम का और ससुरालियों का व्यवहार ठीक रहा परन्तु उसके बाद से आकाश बाथम द्वारा शराब पीकर मेरे साथ मारपीट की जाने लगी, ससुरालियों द्वारा भी मुझे भगा कर आकाश की दूसरा विवाह करने की धमकियां दी जाने लगीं। इसके बाद एक दिन जब वह तीन माह की गर्भवती थी तब पति द्वारा लात घूसों से की गई और कोई दवा खिला कर मायके भेज दिया गया था जिससे उसका गर्भपात हो गया। इसके कुछ दिनों बाद पति मुझे अच्छे व्यवहार का झांसा देकर ससुराल ले गया वहां पति ने मारपीट कर मेरा हाथ जला दिया अब वह दहेज में 5 लाख रुपए की मांग कर रहा है नहीं तो दूसरी शादी करने की कह रहा है। इतना ही नहीं इस समय में गर्भवती हूं वह मेरे बच्चे को भी गिराने की बात करता है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर पति और ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।

लव मैरिज के 7 माह बाद पति ने पार की जुल्म की इंतहा पत्नी का आरोप पति करना चाहता है दूसरी शादी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment