शिवपुरी: जिले के कोलारस स्वास्थ्य केंद्र में डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र के ऐवज में पैसों की मांग की जा रही हैं। न देने पर स्वास्थ्य केंद्र के चक्कर कटवाए जाते हैं। वहीं जिन लोगों ने पैसे दे दिए हैं वह लोग भी कोलारस स्वास्थ्य केंद्र के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
ऐसा ही मामले का एक वीडियो सामने आया। जिसमें कोलारस स्वास्थ्य केंद्र में डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र के एवज में पैसा लेकर जेब में कर्मचारी दिखाई दे रहा है। इसमें देखा जा सकता है प्रमाण पत्र के लिए कर्मचारी पैसा लेता है और अपनी जेब में रख लेता है। साथ अन्य लोगों को चक्कर कटवाने की बात भी कहता है।
जानकारी के मुताबिक कोलारस स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे पनवारी गांव के प्रमोद ने बताया कि बेटी का डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र बनवाने डाला था। लेकिन 14 दिन गुजर जाने के बाद भी नहीं बना हैं, जबकि इसके लिए 100 दिए थे। इधर रिजौदा गांव के रहने वाले शिवसिंह पाल ने बताया कि बेटी का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के एवज में यहां के कर्मचारी ने 300 रुपये लिए गए थे। लेकिन आठ दिन गुजर जाने के बाद भी प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है। वहीं देवेंद्र केवट ने बताया कि इसके लिए उन्होंने भी 100 रुपये दिए थे, लेकिन सात दिन गुजर जाने के बाद भी डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र नहीं दिया गया।
इस मामले में कोलारस के सीबीएमओ सुनील खंडोलिया का कहना है कि किसी भी हितग्राही को किसी भी सरकारी सुविधा के बदले में निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त कोई पैसा नहीं देना होता है। अगर कोई पैसा लेता है तो हितग्राही मुझे शिकायत करें, मैं मामले में कार्रवाई करूंगा। जिन लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं वह मेरे पास आ जाएं। निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि इन दिनों स्कूलों में बच्चों के एडमिशन चल रहे हैं। ऐसे में अभिवावकों से स्कूल प्रबंधन के द्वारा डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र की मांग की जा रही है। इसके चलते कोलारस स्वास्थ्य केंद्र पर डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कतारें लग रही हैं।

डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र बनाने के एवज में रिश्वत: कोलारस स्वास्थ्य केंद्र पर कर्मचारी ने ली घूस / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment