शिवपुरी: भिंड में शिवपुरी के मजदूर की मिक्सर मशीन के नीचे दबने से सोमवार को दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे मजदूर को बाहर निकाला और भिंड के अस्पताल पहुंचाया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भिंड पुलिस ने सोमवार की दोपहर पोस्टमार्टम करने के बाद शव को शिवपुरी के लिए रवाना किया।
जानकारी के मुताबिक भिंड शहर के अटेर रोड पर चंदनपुरा के पास सीसी सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा था। सोमवार की दोपहर सड़क निर्माण में लगी मशीन में आये ऑइल लीकेज को सुधारने के लिए शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र के बिलौली गांव का रहने वाला 24 वर्षीय रेनू बघेल मिक्सर मशीन के नीचे दब गया था।
मौके पर मौजूद लोगों ने रेनू को जिला अस्पताल पहुंचा था। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भिंड पुलिस ने रेनू के शव का पोस्टमार्टम कराया फिर शाम को शव शिवपुरी के लिए रवाना किया।
बताया गया है कि शिवपुरी से करीब 10 से 15 मजदूर भिंड मजदूरी के लिए गए हुए थे लेकिन दुर्घटना का शिकार हुए रेनू बघेल की इस घटना में दर्दनाक मौत हो गई। रेनू दो भाई है। पिता खेती किसानी करते हैं।

भिंड में शिवपुरी के मजदूर की मौत: सीसी सड़क निर्माण में लगी मिक्सर मशीन के नीचे दबने से गई जान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment