शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे में सब्जी के थोक व्यापारी के घर से शनिवार की रात 25 हजार रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है सब्जी के थोक व्यापारी ने इसकी शिकायत कोलारस थाने में पहुंचकर दर्ज कराई है। कोलारस थाना पुलिस ने मौके मुआयना कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
मैच देखते-देखते दरवाजा खुला छोड़ सो गया था व्यापारी
कोलारस कस्बे के पठान मोहल्ले के रहने वाले इदरीश खां मंसूरी ने बताया कि वह थोक सब्जी का व्यापार करता है। 29 जून की रात वह सब्जी मंडी से 25 हजार लाकर बैग में रख दिए थे। इसके बाद में रात 12 बजे तक T20 का विश्व कप देखता रहा था और देखते ही देखते सो गया था। इस दौरान उसने अपने दरवाजे की कुंदी नहीं लगाई थी।
सुबह 4 बजे जब वह मंडी जाने के लिए उठा तो जिस स्थान पर बैग रखा हुआ था वहां बैग नहीं मिला इसके बाद उसने बाहर जाकर देखा तो घर के बाहर बैग रखा हुआ था। लेकिन बैग में रखे 25 हजार रुपए चोरी हो चुके थे। बैग में अन्य कोई भी दस्तावेज चोरी नहीं हुआ था।
बता दें कि इदरीश खां मंसूरी के मकान मालकिन शबनम बानो के भी कुछ दिन पहले इसी प्रकार से कुछ पैसे अज्ञात चोर चुरा कर ले गया था। इदरीश खां मंसूरी ने इसकी शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई है कोलारस थाना पुलिस ने मौके पर छानबीन कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

सब्जी व्यापारी के घर से 25 हजार केश चोरी: मैच देखते-देखते सो गया था, खुला रह गई था दरवाजा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment