शिवपुरी: झांसी में बाइक को बचाने के चक्कर में एक कार सड़क किनारे बने जनरेटर रूम से टकरा गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि 3 चचेरे भाई घायल हैं। वे अपने छोटे भाई की शादी तय करने जा रहे थे, लेकिन ठिकाने पर पहुंचने से पहले ही एक्सीडेंट हो गया। हादसे में एक घायल की स्थिति नाजुक है। उसे झांसी से ग्वालियर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार जब्त करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
अचानक सामने आ गई थी बाइक
मृतक का नाम बिंतू बेड़िया (30) पुत्र कन्हैया था। वह शिवपुरी के डाबरपुर गांव का रहने वाला था। मृतक के चचेरे भाई भूपेश ने बताया कि चचेरे भाई सिंटू की शादी की बात चल रही थी। गुरुवार को बिंतू अपने चचेरे भाई पर्वत, बालकिशन और चंद्रप्रकाश के साथ शादी तय करने के लिए कार से झांसी के फरीदा गांव जा रहे थे। जब वे मोंठ थाना क्षेत्र के बमरौली गांव के पास पहुंचे तो बाइक सवार दो युवक अचानक सड़क पर आ गए। उनको बचाने के चक्कर में कार का संतुलन बिगड़ गया और कार हाइवे के किनारे बने जनरेटर रूम से जा टकराई। हादसे में चारों घायल हो गए।
अस्पताल लाते वक्त हुई मौत
हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को मोंठ सीएचसी पहुंचाया। जहां से उनको झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने बिंतू को मृत घाेषित कर दिया। जबकि पर्वत की हालत नाजुक होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया।
बिंतू की मौत के बाद पर परिजन रोते बिलखते हुए झांसी पहुंच गए। बिंतू की चार बेटी और एक बेटा है। इधर, परिजन सचिन का आरोप है कि पोस्टमार्टम में लेटलतीफी की गई। गुरुवार को मौत होने के बाद शुक्रवार दोपहर बाद तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ। ऐसा नहीं होना चाहिए, हमें शव दूर लेकर जाना है। एक दिन बाद भी समय से पोस्टमार्टम न हो पाए तो गलत बात है।

झांसी में सड़क हादसे में शिवपुरी के युवक की मौत: बोलेरो से भाई की शादी तय करने जा रहा था / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment