शिवपुरी के कोतवाली क्षेत्र के सिंह निवास गांव के पास एक सनकी ने सवारियों से भरी बस को रोककर बस के सभी शीशों को फोड़ दिया। इस दौरान बस में बैठी सवारियों में चींख पुकार मच गई। दहशत में आईं सवारियों ने बस से उतरकर जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। बस में तोड़फोड़ की शिकायत बस स्टाफ ने कोतवाली में दर्ज कराई हैं।
बताया जा रहा है कि मुरैना-शिवपुरी के बीच चलने बाली चंबल बस सर्विस की बस (MP06P0970) आज यानी शुक्रवार की दोपहर मुरैना से सवारियां भरकर शिवपुरी ला रही थी। इसी दौरान सिंह निवास गांव के तालाब के पास सिंह निवास गांव के ही रहने रामू रावत ने बस को हाथ देकर रोक लिया था।
बस रुकते ही रामू रावत में बस के शीशे में पत्थर मार कर उसे फोड़ दिया। इसके बाद रामू नहीं रुका, रामू ने डंडे से बस के सभी शीशों को चकनाचूर कर दिया। इस दौरान बस में सवार सभी सवारियों में दहशत का माहौल था।
सभी सवारियों ने बस से उतरकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि किसी भी सवारी को चोट नहीं आई है। बस स्टाफ ने बस में तोड़फोड़ की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

सवारियों से भरी बस में युवक ने की तोड़फोड़: बस के सभी शीशे फोड़े, यात्रियों ने बस से उतरकर बचाई जान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment