शिवपुरी जनपद की ग्राम पंचायत सतनबाड़ा खुर्द के आदिवासियों ने आज (27 जून) को कलेक्टर ने जनमन आवास के तहत स्वीकृत हुईं कुटीरों की राशि उनके खातों में डलवाए जाने की मांग की है। आदिवासियों का आरोप है कि पंचायत की महिला सरपंच है लेकिन सरपंची दूसरे व्यक्ति की ओर से की जा रही है। इसके चलते उन्हें स्वीकृत हुईं कुटीर की राशि उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
सरपंच कोई सरपंची कर रहा कोई
आदिवासियों का कहना है कि सतनबाड़ाखुर्द की सरपंच विद्याबाई आदिवासी है। जो पढ़ीलिखी न होने के चलते उनका काम बंटी शर्मा उर्फ प्रवीण शर्मा नाम का व्यक्ति देखता है और वही निर्णय करता है। उसके द्वारा पंचायत में कई कार्यों को गलत तरीकों से किया जा रहा हैं और वह सरपंच से किसी भी फाईल पर हस्ताक्षर व सील लगवा लेता है जिसकी जानकारी सरपंच को भी नही हो पाती है।
पंचायत के करीब 66 से 68 आदिवासी परिवारों ने पीएम जनमन आवास की कुटीरो के फार्म समस्त दस्तावेजों सहित भरे गये थे लेकिन उक्त बंटी शर्मा उर्फ प्रवीण शर्मा द्वारा पात्र हितग्राहियों को कुटीरे स्वीकृत नहीं की जा रही हैं। जबकि अपात्र लोगों की कुटीरे स्वीकृत की जा रही है जिससे आदिवासी परिवार के सदस्य काफी परेशान बने हुए हैं। जबकि आवासो के ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन हो चुके है इसके बावजूद राशि नहीं डलवाई गई है।
इस समस्या की चर्चा रोजगार सहायक अतिबल धाकड़ से भी की थी। लेकिन रोजगार सहायक अतिबल धाकड़ का कहना है कि सरपंच के लैटर पेड़ पर बंटी शर्मा उर्फ प्रवीण शर्मा ने उसकी शिकायतें भी की गई है। जब तक बंटी शर्मा उर्फ प्रवीण शर्मा नहीं चाहेगा तब तक उन्हें कुटीर की राशि मिलना शुरू नहीं होंगी। आज पंचायत के सभी आदिवासी कलेक्टर के पास शिकायत लेकर पहुंचे हैं उनके द्वारा सरपंच के सहयोगी के विरूद्ध कार्यवाही कर शासन की योजनाओं का लाभ दिलवाये जाने की मांग की है।

आदिवासियों ने कलेक्टर से की शिकायत: बोले- पंचायत की महिला सरंपच है, लेकिन सरपंची दूसरा व्यक्ति कर रहा है / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment