शिवपुरी: मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश में आज 27 जून गुरुवार से सरकारी दफ्तर सुबह 10 बजे से खुलने के निर्देश जारी किए थे। इसी क्रम में आज कोलारस में एक कांग्रेसी नेता आदेश की हकीकत जानने के लिए एसडीएम दफ्तर पर जा पहुंचे। जहां उन्हें दफ्तर में 10 बजे के बाद भी ताले लटके मिले। कांग्रेसी नेता ने इसकी शिकायत अपर सचिव, आयुक्त सहित जिला कलेक्टर से की है।
बता दें कि अपर सचिव अक्षय कुमार सिंह ने एक आदेश जारी किया था। इस आदेश के तहत 26 जून से सभी सरकारी दफ्तरों को 10 बजे से खोले जाने सहित अधिकारी-कर्मचारियों को पहुंचने के निर्देश दिए थे।
इधर कोलारस एसडीएम दफ्तर शिकायत लेकर पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह इकलोदिया ने बताया कि आज से सभी सरकारी दफ्तर 10 बजे से खुलने के निर्देश अपर सचिव ने जारी किये थे। इसी के चलते वह अपनी समस्या को लेकर सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर कोलारस एसडीएम के दफ्तर पहुंच गए थे।
उन्हें अनुविभागीय क्षेत्र में राशन वितरण में बरती जा रही लापरवाही की शिकायत दर्ज और आरटीआई के तहत जानकारी लेनी थी। लेकिन उन्हें सिर्फ दफ्तर का मुख्य दरवाजा खुला मिला। दफ्तर के एक चपरासी मौजूद था। जबकि एसडीएम सहित अन्य चेंबर में ताला लटका हुआ मिला।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया को लगाया फोन
कांग्रेसी नेता अर्जुन सिंह इकलोदिया ने बताया कि भारत का जिम्मेदार नागरिक होने के चलते उन्होंने आदेशों की अवहेलना करने वाले कोलारस एसडीएम की शिकायत करने के लिए मौके से क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी फोन लगाया था। लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया था। उनके द्वारा इसकी शिकायत अपर सचिव अक्षय कुमार सिंह से फोन पर की है साथ अपर सचिव, आयुक्त और जिला कलेक्टर को मेल कर इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

आदेश की अवहेलना: 10 बजे के बाद भी कोलारस एसडीएम दफ्तर में लटके मिले ताले, कांग्रेस नेता ने की शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment