संदिग्ध मामला मृतिका के शव का पैनल से कराया जा रहा है पोस्टमार्टम
शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के बरोद रोड इलाके में बीती रात एक नवविवाहिता अपने कमरे की कुंडी लगाकर फांसी पर झूल गई। बताया जा रहा है कि महिला की शादी करीब दो माह पहले जौराई गांव के एक युवक से हुई थी। महिला अपने पति के साथ बैराड़ कस्बे के वरोद रोड़ पर निवास कर रही थी।इसी दौरान बीती रात महिला को उसके प्रेमी के साथ सोते हुए पति ने रंगे हाथों पकड़ लिया था। जिसके बाद महिला ने कमरे की कुंडी लगाकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला संदिग्ध होने की वजह से मृतिका का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने भेजकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बैराड़ थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए मृतिका के पति ने बताया कि उसकी शादी 2 माह पहले राठखेडा गांव की रहने वाली 21 वर्षीय युवती से हुई थी। बीती रात करीब दस बजे जैसे ही मेरी आंख खुली मैंने देखा कि मेरी पत्नी के साथ एक युवक सो रहा है। मैंने लाइट जलाई तो युवक उठकर भागा।
जिसे मैंने पकड़ लिया और बैराड़ पुलिस को फोन लगाया तभी अचानक पत्नी ने कमरे की अंदर की कुंदी लगा ली और पंखे पर फंदा डालकर फाँसी लगा ली मैने और मेरी भाभी ने जबरदस्ती कमरे की कुंदी हसिये से काटकर कुंदी खोली और उसे फंदे से उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पति की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

प्रेमी के साथ कमरे में थी पत्नी अचानक आ गया पति, मचा बवाल तो कमरे की कुंडी लगाकर फांसी पर झूली पत्नी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाबालिगों के हाथ में बाइक बनी मौत का कारण, यातायात पुलिस ने अभिभावकों को बुलाकर दिलाई शपथ अभिभावकों को बुलाकर दिलाई शपथ / Shivpuri News
- हत्या केस में राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri Newsहत्या केस में राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News

- पटोर तोड़कर मारपीट और पथराव का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- मानसिक रूप से अस्वस्थ पत्नी लापता, पति ने एसपी से लगाई तलाश की गुहार / Shivpuri News
- फार्म हाउस पर हमला कर मारपीट और मंगलसूत्र लूटने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment