शिवपुरी के बदरवास थाना क्षेत्र के बड़ोखरा गांव में छत पर खेल रहा 11 वर्षीय बच्चा छत के ऊपर से गुजरी 33 केवीए लाइन के करंट की चपेट में आ गया। वह कक्षा 6वीं का छात्र है। बालक का उपचार मेडिकल कॉलेज में हो रहा है। पीड़ित के पिता का आरोप है कि बिजली विभाग ने शिकायत के बाद भी बिजली की लाइन को नहीं हटाया। पीड़ित पिता ने आज बुधवार को इसकी शिकायत कोलारस विधायक महेंद्र यादव और एसपी ऑफिस पहुंचकर दर्ज कराई है।
बड़ोखरा गांव के रहने बाले देशराज जाटव ने बताया कि उसका मकान गांव के जाटव मोहल्ले में आखरी में बना है। तीन साल पहले बिजली विभाग ने 33 केवीए की 300 मीटर लाइन को उसकी छत के कोने से गुजार दिया था। 33 केवीए लाइन की ऊंचाई छत से महज 4 फीट की रह गई थी। इस लाइन को दूर करवाने की कई शिकायतें बिजली विभाग में दर्ज कराई थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
मंगलवार शाम उसका 11 साल का इकलौता पंकज जाटव छत पर खेल रहा था। शाम के समय तेज हवा चल रही थी। इसी दौरान वह 33 केवीए लाइन में दौड़ते करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया था। पंकज को पहले बदरवास फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पंकज को मेडिकल कॉलेज के सर्जरी वार्ड में भर्ती कराया है। बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। आज एक बार फिर 33 केवीए बिजली की लाइन हटवाए जाने की शिकायत कोलारस विधायक महेंद्र यादव और एसपी ऑफिस पहुंचकर दर्ज कराई।
रन्नौद के सुखाराजापुर गांव में करंट लगने से हुई दो गायों की मौत
शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के सुखाराजापुर गांव के खेत में चरते वक्त दो गायों की मौत खेत की तार फेंसिंगमें फैले करंट की चपेट में आने से हो गई। छावरा गांव के रहने बाले गाय पालक हीरालाल सिंह ने बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी गाय आज बुधवार को चरने के लिए गांव के बाहर निकली थी। इसी दौरान उसकी गाय पड़ोसी गांव सुखाराजापुर के एक खेत में पहुंच गई थी।
खेत से 11 केवीए बिजली की झूलती हुई लाइन गुजरी थी। जो खेत में लगी तार फेंग्सिंग से टकराई हुई थी। इसके चलते तार फेंसिंग में करंट फैला हुआ था। जिसके संपर्क में आने से उसकी दोनों गायों की मौत करंट लगने से हो गई। इस घटना में उसे करीब 40 हजार का नुकसान हुआ है।

छत पर खेल रहा बच्चा 33 केवी लाइन की चपेट में आने से झुलसा, दो गायों की हुई करंट लगने से मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में 13 माह की बच्ची की मौत, समय पर ब्लड नहीं मिलने के आरोप / Shivpuri News
- शिवपुरी में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, सुखदेव हॉस्पिटल का लायसेंस निरस्त करने की मांग, डॉ शिखा जैन पर लापरवाही के आरोप / Shivpuri News
- वनकर्मियों पर मारपीट, जातिसूचक गालियां और अवैध वसूली के आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- पत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर शोषण के आरोप, महिला ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार / Shivpuri Newsपत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर शोषण के आरोप, महिला ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार / Shivpuri News

- शिवपुरी में दो पुलिसकर्मियों समेत 6 पर FIR, युवक के सिर में बीयर की बोतल मारने के आरोप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment