शिवपुरी: गुना-शिवपुरी लोकसभा से फिर सांसद और केंद्रीय मंत्री बनने के बाद आज मंगलवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी पहुंचने वाले हैं। केंद्रीय मंत्री के भव्य स्वागत के लिए भाजपाइयों ने शहर की थीम रोड को बैनर-पोस्टर से पाट दिया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज शहर में रोड शो करेंगे और साथ ही माधव चौक पर एक आभार सभा को संबोधित करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री सिंधिया 25 जून को अशोकनगर से प्रस्थान कर मंगलवार की शाम 5 बजे शिवपुरी पहुंचेंगे। शिवपुरी में झांसी तिराहा से माधव चौक तक रोड़ शो के जरिये जनदर्शन करेंगे। शाम 6 बजे माधव चौक चौराहा स्थित एचडीएफसी बैंक के सामने आभार सभा में भाग लेंगे।
शाम 7 बजे महल कॉलोनी, नवाब साहब रोड स्थित बजरंग कॉलोनी, गौतम बिहार कॉलोनी, श्रीराम कॉलोनी, चिलोद पर लोकल विजिट करेंगे। रात्रि 8.45 बजे मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में दर्शन उपरांत ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।
ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्ट किया रूट
आज मंगलवार को गुना-शिवपुरी सांसद व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शहर में रोड शो करेंगे। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने विभिन्न रूटों को डायवर्ट किया गया है।
मंगलवार को दोपहर दो बजे से झांसी तिराहा से माधव चौक की ओर आने वाले वाहन कालीमाता मंदिर, सुभाष चौक, नीलगर चौराहा, विष्णु मंदिर, धर्मवीर घाटी होते हुये परशुराम चौराहा की तरफ डायवर्ट रहेगे। झांसी तिराहा से गुना नाका की ओर जाने वाले वाहन आईटीआई तिराहा होते हुए गुना नाका तरफ जाएंगे।
गुना नाका से शहर में प्रवेश करने वाले वाहन फतेहपुर चौराहा होते हुए पोहरी चौराहा से शहर मे प्रवेश कर सकेगे। एमएम चौराहा व अग्रसेन तिराहा से गुरुद्वारा चौराहा तरफ जाने वाला ट्रैफिक अस्पताल चौराहा की तरफ डायवर्ट रहेगा। अस्पताल चौराहा से माधव चौक की तरफ जाने वाला ट्रैफिक रोटरी चौराहा व कस्टम गेट की तरफ डायवर्ट रहेगा।
ग्वालियर नाका से माधव चौक की तरफ आने वाले वाहन लक्ष्मीनिवास तक आ सकेंगे। लक्ष्मीनिवास से उक्त वाहनों को हंस बिल्डिंग, अनाज मंडी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। पोहरी बस स्टैंड से झांसी, गुना एवं ग्वालियर जाने वाली समस्त प्रकार की बस सिंह निवास पुल होकर झांसी, गुना एवं ग्वालियर के लिए जा सकेंगी।

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद शिवपुरी पहुंचेंगे सिंधिया: करेंगे रोड शो, जानिए डायवर्ट रूट / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment