शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिले से आ रही है। यहां कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाली न्यू ब्लाॅक इलाके में एक युवक पर दो लोगों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल सुनील ने बताया कि 15 सितंबर को शाम के समय बाइक से अपने घर न्यूब्लॉक जा रहा था। जैसे ही वह मस्जिद के पास पहुंचा तो उसे जीतू गुर्जर व छोटे गुर्जर मिले और रास्ता रोककर शराब के लिए रुपए मांगने लगे। जब रुपए नहीं दिए तो गाली-गलौंज करने लगे और लात-घूसों से मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद दोनों आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना के बाद युवक थाने गया और मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई।

शराब पार्टी के नहीं दिए रुपए तो चाकू से जानलेवा हमला / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment