शिवपुरी: जिला पाॅवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वधान में वन विद्यालय शिवपुरी में 5 सितम्बर को आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शिवपुरी निवासी दीपक शर्मा ने 90 किग्रा वर्ग में गोल्ड मैडल हासिल किया है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में बेंच प्रेस 130 किग्रा, डेडलिफ्ट 190 किग्रा, स्काॅट 185 किग्रा का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता शिवपुरी के वन विद्यालय में आयोजित की गई। दीपक शर्मा ने सभी वर्गों में प्रथम हासिल किया है। दीपक शर्मा पिछले साल आयोजित प्रतियोगिता में भी पहले स्थान पर रहे थे। दीपक शर्मा के इस शानदार प्रदर्शन पर उन्हें उनके मित्रांे, परिवारीजनों ने शुभकामनायें दीं हैं। दीपक शर्मा को मीनेश शर्मा, कमल दुबे, नीरज दुबे, अरूण दुबे, लव शर्मा, नवीन भार्गव, रमन शर्मा आदि ने बधाईयां दी हैं।

पाॅवर लिफ्टिंग में दीपक शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment